Farrukhabad Kannauj News: चोरों ने दुकान से नगदी सामान पार किया
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज ।कस्बे के मुख्य चौराहे से महज 100 मीटर दूर स्थित आटा चक्की व परचून की दुकान में सोमवार रात तीसरी बार चोरी होने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भी नाराजगी है। मोहल्ला नया गनीपुर निवासी राकेश कुमार की मोहम्मदाबाद मार्ग स्थित आटा चक्की व परचून की दुकान को चोरों ने सोमवार रात फिर निशाना बनाया। ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा सामान और गोलक में रखे हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर राकेश को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायत भी दी है। राकेश के अनुसार इससे पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.