Farrukhabad Kannauj News: चोरी का माल बरामद होने में चार साल की सजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान ने एक मुकदमे में दोषी को चार साल की सजा से दंडित किया है। मऊदरवाजा थाने में हाता इस्लाम खां भीकमपुरा निवासी सुदीप के खिलाफ तत्कालीन उपनिरीक्षक दिलीप कुमार ने जून 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। सुदीप को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया था। हवालात में बंद सुदीप को आवाज देकर बुलाया गया। इसी बीच पता लगा कि वह पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सरकारी वकील संजीव कुमार के मुताबिक चोरी के माल की बरामदगी में आरोपित सुदीप को चार साल की सजा और एक हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.