फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नकटपुर में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी ब्रजेश ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपने दरवाजे पर चारपाई पर लेटे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी घनश्याम, राहुल आदि वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लखनपुर में मारपीट, पिता-पुत्र घायल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...