फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला दीना निवासी एक युवक की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना भेजे जाने पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि युवक लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। मोहल्ला नगला दीना निवासी सौरभ शर्मा (38) की गुरुवार को घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद सौरभ को मृत घोषित कर दिया। डॉ. अभिषेक ने पुलिस को सूचना भेज दी। पुलिस सूचना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नाराजगी जताई और अस...