फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के वरना खुर्द गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी। दुर्गेश कुमार (40) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुर्गेश अपने घर में अकेले रहते थे। शाम करीब सात बजे एक ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: खजनी में युवक ने फंदे से लटककर दी जान पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ सभी पहलुओं की जांच कर रही है...