Farrukhabad Kannauj News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन पर रिपोर्ट
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पचरोली महादेवपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पचरोली महादेवपुर गांव निवासी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी महारानी, भतीजी रश्मि, पुत्री रिंकी और मां के साथ सचिन, शीशराम व सुशीला ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी मिलने पर जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि सचिन ने उसकी उंगली में काट लिया और गाली-गलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.