फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। गौरखेड़ा गांव में सोमवार रात घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट करने और नकदी व जेवर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित दंपती ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरखेड़ा गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने कंपिल थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने तंबाकू की फसल दो लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे दस लोग लाठी-डंडे व असलहों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उपेंद्र और उनकी पत्नी रीना देवी के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों के सिर में चोट आई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: घर में घुसकर मारपीट करने व सामान ले जाने का आरोप तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावर घर से तंब...