फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगर के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद निवासी प्रीति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। उसने बताया शनिवार शाम करीब 7:30 बजे दो युवक शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई ।परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...