फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी 60 वर्षीय संजय शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह चचेरे भाई ने उन्हें घर में तख्त पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संजय शुक्ला अविवाहित थे। उनके भाई अतुल शुक्ला और बहन सपना भी परिवार में हैं। परिजनों के अनुसार बहन सपना उनके पास ही रहती थी और खाना बनाती थी। पिता अरविन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि संजय को शराब पीने की काफी लत थी। वह अक्सर सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते थे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: युवक की बिगड़ी हालत, मौत दोस्तों के साथ भी शराब पीते थे। पिता के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे संजय शराब पीकर घर आए थे। पिछल...