Farrukhabad Kannauj News: घर जा रहे दुकानदार पर हमला, ट्रैक्टर से खींचा
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। बीसलपुर निवासी कुलदीप गुरुवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाये लोगों ने उन्हें घेर लिया और ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गये। घायल का कहना है कि उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। वह लोग दबंग किस्म के हैं। हमलावरों ने रिश्तेदारी से ट्रैक्टर मंगवाया, इससे टक्क र मारी और सौ मीटर तक घसीटा गया। इसमें मुझे चोटें आयी हैं। पुलिस सूचना पर पहुंची लेकिन ट्रैक्टर को लेकर नहीं आयी। उसने कार्रवाई की मांग की है। घायल का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.