फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल। क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी राघव ने दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। उसी समय पड़ोसी संतोष, देवकांत, उत्कर्ष दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। बचाने आए पिता व भाई माधव को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...