फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें तो नहीं दौड़ सकीं लेकिन मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत लगाई गई बसों का संचालन कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण रूटों पर सफर आसान हो रहा है। शासन की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत निजी बसों को जोड़ा जा रहा है। एक निर्धारित फीस से यह निजी बसें संचालित हो रही है। इन बसों के चालक परिचालक भी निजी बस संचालक के ही होते हैं। इन बसों को रोडवेज की बसों के बेड़े में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि अभी तक तीन बसें मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जुड़कर अलग अलग रूटों पर संचालित हो रही है। जिसमें दो बसें सिवारा कंपिल शमसाबाद होते हुए बस अड्डा तक और बिरियाखेड़ा सींगनपुर संकिसा मोहम्मदाबाद होते हुए बस अड्ड...