Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, सिर में आई चोट
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता । नगला मुकुट गांव में मड़ैया में लेटे ग्रामीण पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के सिर में चोट आई। मई हादीदादपुर के नगला मुकुट निवासी सर्वेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता रामसनेही पाल गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित अपनी मड़ैया में लेटे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.