फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कम्पिल। रूदायन गांव के पास गौ तस्करी की सूचना पर पहुंचे एक युवक को अज्ञात लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से बुरी तरह पीट दिया। ​पीड़ित दानवीर सिंह निवासी पहाड़पुर थाना कम्पिल पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसे ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि भरगैन की तरफ एक गाड़ी में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे हैं। जब वह अपनी बाइक से रूदायन के रास्ते भरगैन की तरफ जा रहा था, तभी एक दुकान के सामने घात लगाए लगभग 8 से 10 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। ​चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...