Farrukhabad Kannauj News: गोला से जल चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला में जल चढ़ाने गए एक 25 वर्षीय युवक की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर रूपापुर के पास कट के निकट हुआ। मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के नगला चौधरपुर निवासी बृजमोहन राजपूत सोमवार को पांचालघाट से गंगाजल भरकर मोटरसाइकिल से गोला गए थे। उनके साथ चाचा का बेटा शिवम भी था। मंगलवार को दोनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल बृजमोहन चला रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर रूपापुर के पास कट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.