फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। नगर के नोनियमगंज मोहल्ला निवासी तंबाकू कारोबारी की घसिया चिलौली रोड के पास स्थित गोदाम से चोर तंबाकू की आठ बोरियां चोरी कर ले गए। चोरी गए तंबाकू से भरे बोरों की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पुलिस को घटना से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं। नितिन कौशल ने बताया कि 26 अगस्त को वह गोदाम में काम निपटाने के बाद रात में उसे बंद कर घर चले गए थे। 27 अगस्त को गोदाम पहुंचे और अंदर रखी तंबाकू की बोरियों को देखा तो कुछ बोरे कम मिले। उन्होंने आसपास छानबीन की तो गोदाम के पीछे तंबाकू बिखरी पड़ी दिखाई दी। उन्हें चोरी होने का शक हुआ। जांच करने पर आठ बोरी तंबाकू गायब मिली। शुक्रवार को उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस ...