फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तलाशें जा रहे हैं। गंगानगर कालोनी में 29 अगस्त को आकाश कश्यप के साथ मारपीट की गयी थी । उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उसकी पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दस लोग नामजद हैं। पुलिस ने रविवार को टोना वाली गली गंगानगर निवासी हरिओम दीक्षित और इसी मोहल्ले से मनु उर्फ मंथन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लोगो ने बताया कि आकाश उर्फ बटरा मोहल्ले के लोगों को बहुत परेशान करता था। कोई उसके घर के आगे से निकलता तो उसे गाली गलौज करता और ईट पत्थर चलाता था। रास्ते से निकलने नही देता। इसलिए हम लोगों ने मिलकर उसको पीट दिया था। इसकी...