फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। समेचीपुर चितार गांव में गंगा के कटान से ग्रामीणों की नींद हराम हो गयी है। रात में वह जागने को मजबूर हो रहे हैं। गंगा धीरे धीरे गांव की ओर बढ़ रही हैं। इससे ग्रामीणों की घबराहट तेज है। यदि इसी तरह से कटान होता रहा तो बड़ा नुकसान हो जायेगा। पांच मकानों पर कटान का खतरा मंड़राने लगा है। ऐसे परिवार सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। समेचीपुर चितार गांव गंगा के नजदीक ही बसा है। इसमें गंगा का पानी कम होने के बाद अब कटान तेजी के साथ शुरू हो गया है। इरफान, शादाव, मुनीश, सल्लू सहित पांच ग्रामीणों के मकानों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में ग्रामीण घबराये हैं और कटान पर नजर रखे हुए हैं।

कटान से ग्रामीणों में दहशत ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कटान होता रहा तो और भी ...