फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी अनुज कुमार शर्मा ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ गंगानगर में रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक गली में मोटरसाइकिल धो रहा था। गली में पानी फैलने और आवागमन में परेशानी होने पर उनके परिवार के लोगों ने युवक को मोटरसाइकिल गली में न धोने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अनुज कुमार शर्मा, उनकी पत्नी सविता शर्मा, बेटी दिव्य...