Farrukhabad Kannauj News: गर्मी में बिजली न मिलने से नाराजगी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर के ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र से संचालित चौक और मिल्क डेयरी फीडर के उपभोक्ता पांच घंटे तक बिजली को लेकर परेशान हुए। डबल सर्किट की लाइन के निर्माण के चलते आपूर्ति बंद की गयी। हालांकि इसको लेकर पहले ही सूचना दी गयी थी। लेकिन जिस तरह से गर्मी के मौसम में लाइन पर काम हुआ उससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में पसीने से तर बतर होना पड़ा। अधिशासी अभियंता कालेश्वर चंद्र ने गुरुवार को ही उपभोक्ताओं को सूचना दी थी कि 7 अगस्त से 10 अगस्त तक सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चौक फीडर की पूर्ण और मिल्क डेयरी फीडर की आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चौक फीडर से घुमना, खतराना, नेहरू रोड, चौक, लोहाई रोड, स्टेट बैंक, नुनहाई, खड़ियाई, सेनापति, नाला सिम्त सुमाल, सुतहट्टी, मिल्क डेयरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.