Farrukhabad Kannauj News: गणेश उत्सव की होने लगी तैयारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगर में आगामी गणेश उत्सव को भव्य और श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं । बैठक में उत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन समिति का गठन किया गया । सर्वसम्मति से गौरव सक्सेना को अध्यक्ष, सूरज पांडे को कोषाध्यक्ष और विकास चतुर्वेदी को महामंत्री मनोनीत किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि इस वर्ष गणेश उत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। पंडाल की आकर्षक सजावट, मनमोहक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर गणेश उत्सव को सफल एवं यादगार बनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.