फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर में गुरुवार को गंगा में स्नान करते समय 13 वर्षीय किशोरी तेज धारा में बह गई। किशोरी अपने दो भाइयों के साथ गंगा स्नान करने पहुंची थी। स्नान के दौरान अचानक वह गंगा की धारा में चली गई और देखते ही देखते लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तलाश शुरू कराई गई। स्टीमर और तैराकों की मदद से किशोरी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी विनोद की 13 वर्षीय पुत्री गुलशन गुरुवार को अपने दो भाइयों रोहित और अनुराग के साथ गंगा नदी में स्नान करने पहुंची थी। सुबह करीब 11 बजे तीनों बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गुलशन अचानक गंगा की धारा में बहने लगी। किशोरी को बहता देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसे बचा...