Farrukhabad Kannauj News: गंगा-रामगंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर, तटीय इलाकों में ढेरों मुसीबतें
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।गंगा और रामगंगा में अभी बाढ़ का असर कम नहीं हो रहा है। दोनों ही नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर हैं। तटीय इलाकों में इससे ढेरों मुसीबतें बरकरार हैं। नरौरा समेत बांधों से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने से अब जलस्तर तेजी से घटने के आसार भी दिखायी पड़ रहे हैं। मगर पानी घटने के बाद जो मुसीबतें उठानी पड़ेंगी उसको लेकर खास तैयारियां नहीं की गयी हैं। अभी भी तराई क्षेत्र के कई गांव में सड़कों पर पानी चल रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खराब हो गयी हैं। गंगा का जलस्तर शाम को 136.80 मीटर पर रहा। जो कि चेतावनी बिंदु से बीस सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा का जलस्तर शाम को 136.85 मीटर पर रहा। जो कि चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर है और खतरे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.