Farrukhabad Kannauj News: गंगा में स्वच्छ एवं शोधित जल ही प्रवाहित हो
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में पौधरोपण एवं गंगा नदी में जल प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए पौधरोपण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी विभागों की पौधरोपण संबंधी रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। हालांकि राजस्व विभाग की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। जिलाधिकारी ने शेष रिपोर्ट को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में गंगा नदी में नालों के माध्यम से जाने वाले जल की शोधन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नालों पर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित हैं तथा गंगा नदी में अशोधित एवं अशुद्ध जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। भैरो घाट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.