फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। समेचीपुर चितार गांव में गंगा का कटान रुक नहीं रहा है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। एक ग्रामीण का घर देखते ही देखते गंगा में समा गया। वहीं कुछ परिवार जिनके पूर्व में घर कट गये थे वह सुरक्षित स्थान पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। इसमें कुछ ने पंचायतघर में शरण ले ली है। गांव में गंगा का कटान थमने का नाम नही ले रहा है। इससे ग्रामीणों की रात की नींद उड़ गयी है। गांव में बाढ़ से बड़ा नुकसान हो चुका है। करीब 1747 की आवादी वाले इस गांव में पश्चिम दिशा की ओर गंगा लगातार कटान कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा के कटान से 30 किसानों की उपजाऊ जमीन पानी में समाई गंगा का पानी कम हो चुका है लेकिन कटान हो रहा है इससे ग्रामीण परेशान हैं। सुनील गंगा किनारे क्ष...