फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गंगातट पांचालघाट पर आयोजित होने वाले श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2027 के आयोजन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में मेला समिति के सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के लिए बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्री रामनगरिया मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें। मेले में आने वाले साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मेले मे...