फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट गंगा पुल पर टूटे गर्डर की मरम्मत के चलते एक बार फिर से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस को बिना सूचना दिए नेशनल हाईवे पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे से ही पुल और उसके आसपास जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पांचालघाट चौकी से जमापुर तक और मसेनी चौराहे से पांचालघाट चौकी तक ट्रकों की लाइन लग गई। करीब छह किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह कामकाज के लिए निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। बसों में सवार यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने की चिंता सताती रही। कई यात्री बसों से उतरकर पैदल आगे बढ़े और दूसरी बसों तक पहुंचने की कोशिश की। ब...