फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण बुधवार देर रात यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब 10 बजे से लेकर गुरुवार तड़के 2 बजे तक पुल पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम में ट्रक, रोडवेज बसें, निजी वाहन, एंबुलेंस और दोपहिया वाहन घंटों फंसे रहे। पुल की मरम्मत के लिए पुल के बीच में गाटर रखे जाने से वाहनों की आवाजाही एक ओर से ही हो रही थी। इसी दौरान दोनों तरफ से वाहनों का दबाव बढ़ने पर यातायात पूरी तरह रुक गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली, कानपुर, शाहजहांपुर, बदायूं और बरेली की ओर जाने वाले वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि कई परिवार छोटे बच्चों के साथ वाहनों में बैठे रहे। उमस और गर्मी के कारण लोग...