Farrukhabad Kannauj News: गंगा ने तराई क्षेत्र के लोगों को फिर से डराया , खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधो से पानी की मात्रा में इजाफा होने से गंगा ने एक बार फिर तराई और गंगापार क्षेत्र के लोगों का भय बढ़ा दिया है। गंगा खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगी हैं। जलस्तर खतरे के निशान से महज बीस सेंटीमीटर की दूरी पर है। 24 घंटे में जलस्तर में इजाफा होने से प्रभावित क्षेत्रो के लोग फिर से आफत में फंस गये हैं। पानी का रुख फिर से गांव की तरफ बढ़ने लगा है। वहीं दूसरी ओर रामगंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे निकटवर्ती गांव के लोग दहशत में हैं। शुक्रवार की शाम को गंगा का जलस्तर बढ़कर 136.90 मीटर पर पहुंच गया जो कि चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा में नरौरा, बिजनौर और हरिद्वार बांधो से भारी मात्रा में पानी पास किया गया है। जिस मात्रा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.