फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा में बांधों से पानी की मात्रा में कमीं आने के बाद भी मुसीबतों ने ग्रामीणों को घेर रखा है। सैकड़ों परिवारों को अभी भी गांव में जलभराव से जूझना पड़ रहा है। सड़कें भी अभी चलने लायक नहीं हैं। संक्रामक रोगों की इस कदर दहशत है कि लोग रोजाना अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं। शाम को गंगा का जलस्तर 136.65 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 5 सेंटीमीटर ऊपर है। रामगंगा का जलस्तर भी तेजी के साथ कम हुआ है। रामगंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से नीचे आकर 136.35 मीटर पर आ गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा का जलस्तर गिरा, कटरी के 12 गांवों में बीमारियों की दस्तक गंगापार के अलावा तराई क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ के उतार होने के बाद ग्रामीणों की समस्यायें बढ़ी हैं। ग्रामीणों...