फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। बेहटा बल्लू, मड़ैया गांव के ग्रामीण कटान को लेकर घबरा रहे हैं। गांव में करीब आठ परिवारों के 42 सदस्य झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। बाढ़ और गंगा के कटान की चपेट में आकर तीन परिवारों की झोपड़ियां गंगा में समा चुकी हैं। जबकि पांच परिवारों की झोपड़ी अभी बची हैं। कटान के डर से बाढ़ पीड़ितों ने गंगा से दूर सुरक्षित स्थान पर झोपड़ी डाल ली हैं।

कटान की निगरानी क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार भी यहां निगरानी कर रहे है। ग्रामीणों को कटान से दूर रहने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी ओर राजवीर की भैंस, बाढ़ के पानी में चली गयी। मंगलवार शाम को डूबी हुयी भैंस एक किलोमीटर दूर मिली इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। गंगा के जलस्तर में जो उतार चढ़ाव चल रहा है उससे कटरी तौफीक में कटान अभी रुक गया है। ...