फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से पानी की मात्रा में भारी कमीं कर देने से गंगा और रामगंगा ने नरमी अख्तयार कर ली है। लंबे समय से बाढ़ का कहर ढा रहीं गंगा का जलस्तर कम होने के बाद ढेरों मुसीबतों ने ग्रामीणों को घेर रखा है। जलस्तर अभी भी गंगा का चेतावनी बिंदु से दस सेंटीमीटर ऊपर चल रहा है। इससे तटीय इलाकों में कटान होने से लोगों में दहशत का माहौल बना है। रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर ठहरा हुआ है। शाम को गंगा का जलस्तर 136.70 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से दस सेंटीमीटर ऊपर है। सुबह से शाम तक जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमीं आयी है। रामगंगा का जलस्तर सुबह और शाम को यथावत 136.60 मीटर पर रहा। गंगा में नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से जो पानी पास किया गया है उसकी मात्रा काफी कम...