Farrukhabad Kannauj News: गंगापार के 75 गांवों में बिजली गुल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 25 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता।गंगापार में बिजली की समस्या गहरा गई है। शुक्रवार को 75 गांवों में बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गयी। तकनीकी फाल्ट ढूंढने में बिजली कर्मी लगे रहे। करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजेपुर क्षेत्र में बिजली आए दिन परेशान कर रही है। बारिश के मौसम में तो बिजली ने और भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। दोपहर में फाल्ट आ जाने से 75 गांवों में बिजली गुल हो गयी। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने को निकले। जैसे तैसे खराबी का पता लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.