फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रियों द्वारा गंगाजल भरने और श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान करने को ध्यान में रखते हुए डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने रात एक बजे पांचालघाट और पुल पर पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों के गंगाजल भरने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो...