फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर भगवंत में मंगलवार सुबह खेत में चारा लेने गए 55 वर्षीय आदेश को तीन नकाबपोशों ने पकड़कर बंधक बना लिया। वृद्ध के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सूचना पर ग्राम प्रधान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। आदेश सुबह करीब छह बजे के बाद घर से कुछ दूर खेत में चारा लेने गया था । चारा काटते समय तीन नकाबपोशों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ बांधकर अपने साथ ले जाने लगे।इसी दौरान ग्रामीणों का शोर सुनकर नकाबपोश वृद्ध को खेत में छोड़कर भाग गए। तलाश के दौरान ग्रामीणों को वृद्ध खेत में पड़ा मिला। परिजन उसे घर ले गए और पुलिस को सूचना दी ।फैजबाग चौकी इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की । पीड़ित की ओर से लिखित ...