Farrukhabad Kannauj News: खेत जोतने का विरोध करने पर विवाद, जानमाल की धमकी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी फेरूसिंह ने सैदपुर गांव के दो ग्रामीणों पर उसका दस बीघा खेत जोतने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, हरसिंहपुर तराई के मजरा में उसका खेत है। आरोप है कि दोनों ग्रामीणों ने खेत जोत लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर ग्रामीण को मदद का भरोसा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.