फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलसरी में गुरुवार को खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से शिशुपाल और दूसरे पक्ष से हरवंश घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया।शिशुपाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि शिकायत मिली है इसमें जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...