Farrukhabad Kannauj News: खेत की मेड़ का विवाद खूनी संघर्ष में बदला
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दनिया गांव में खेत की मेड़ को लेकर चल रहा विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। खेत में मेड़ से आगे लट्ठे लगाने का विरोध करने पर गांव के ही लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोहिया संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां नरेश और उनकी पत्नी मधु को भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। दनिया निवासी नरेश सिंह चौहान के मुताबिक उनका गांव में निजी खेत है। उनके खेत के पास गांव के कुछ लोगों ने दूसरे व्यक्ति का खेत उगाई पर ले रखा है। आरोप है कि खेत की मेड़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.