Farrukhabad Kannauj News: खूनी संघर्ष में मुड़गांव के प्रधान समेत 25 पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। ग्राम समाज की भूमि को लेकर सोमवार को हुए खूनी संघर्ष में मुड़गांव के प्रधान समेत 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें छापे मार रही है। प्रधान समेत पांच को पकड़ लिया गया है। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम पूरी तरह से अलर्ट है। निसाई की प्रधान गीता देवी ने मुड़गांव के प्रधान रामनरायन के अलावा हितेश, मनीष,गोल्डी, धीरेंद्र समेत 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें पांच नामजद और 20 से 25 लोग अज्ञात में हैं। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि वह निसाई गांव की प्रधान है। मेरी ग्राम सभा की जमीन पर मुड़गांव निवासी रामनरायन ने कब्जा कर लिया था। जिसकी अधिकारियों से शिकायत की गयी थी। अधिकारियों के आदेश पर अगस्त 2025 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.