फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।मेहंदिया बाली के पास सड़क किनारे झाड़ियों की तरह एक्सपायरी दवाएं फेंके जाने से लोगों में चिंता है। यहां छोटे बच्चे भी घूमते रहते हैं और अन्ना मवेशियों का भी आवागमन रहता है। ऐसे में धोखे से भी दवाओं के सेवन से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। लोगों ने एक्सपायरी दवाओं को तत्काल हटवाकर नष्ट कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सपायरी दवाओं को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाना चाहिए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे पड़ी दवाएं सरकारी नहीं हैं। इन्हें खुले में फेंकना लापरवाही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विभाग नहीं खोज पाया कहां भेजी गई थीं कूड़े में फेंकी दवाएं एक्सपायरी दवाओं का नियमानुसार निस्...