फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।​ शहर में एक नहीं कई गहरे खुले नाले है। इनपर न बेरीकेडिंग है और न ही नालों को पाटा गया है। अभी तक खुले नालों में गिरकर दो लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश में यह नाले और भी जानलेवा हो रहे हैं। जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में छोटे बड़े 16 गहरे नाले हैं। देखा जाए तो इसमें अधिकतर जानलेवा है जो खुले हुए हैं। शहर में ही अभी तक खुले नालों में गिरकर दो लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी ज़िम्मेदार अभी तक हरकत में नहीं आए हैं। कई बड़े खुले नालों के दोनों ओर न तो कोई बेरीकेडिंग बनवाई गई है और न ही इनपर किसी और प्रकार के सुरक्षा के अन्य इंतजाम कराए गए हैं। जिसकी वजह से खुले नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई नालों के किनारे सड़कें है और इसपर वाहन चलत...