फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। सीपी विद्या निकेतन में सत्र की इंटर हाउस स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में तैराकी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीस हाउस ने प्रथम, ज्वाय हाउस ने द्वितीय, होप हाउस ने तृतीय और चैरिटी हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक वर्मा, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निदेशिका मिथलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी और उपप्रधानाचार्य दीपक कुमार जेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए 25 मीटर और 50 मीटर फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 100 मीटर इंटर हाउस रिले रेस भ...