फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। खिमसेपुर के औद्योगिक क्षेत्र में टायर रिसाइकिलिंग की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलती देख आस पास के लोग घबरा गये। दमकल की टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीन जिलों से दमकल की गाड़ियां बुला ली गईं थीं। शहर के गंगानगर मोहल्ला निवासी अरविंद पांडेय की खिमसेपुर के औद्योगिक क्षेत्र में टायर रिसाइकिलिंग फैक्ट्री है। मंगलवार की भोर तीन बजे के करीब फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गयी। इस पर चौकीदार उपेंद्र ने आग लगने की जानकारी यूपी 112 को दी। इस पर कोतवाली पुलिस के साथ साथ मदनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुये तीन जिलों से दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मालिक अरविंद...