फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन गंभीर है। गुरूवार को डीएम के निर्देश पर गठित कृषि, सहकारिता विभाग की टीमों ने खाद दुकानों पर छापेमारी कर स्टाक चेक किया। टीम की इस कार्रवाई से कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर खिसक गए। इस कार्रवाई में दो नमूने लिए गए और पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। सदर तहसील में उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, एआर कोआपरेटिव अजय पालीवाल, अमृतपुर तहसील में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष और आलू विकास अधिकारी, कायमगंज तहसील में जिला गन्ना अधिकारी और भूमि संरक्षण के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक को चेकिंग के लिए लगाया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर चार शीतगृहों...