Farrukhabad Kannauj News: खाते में साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी धनराशि
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। साइबर ठगी से जुड़ी धनराशि अपने बैंक खाते में प्राप्त करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है, एनसीआरपी पोर्टल पर जांच के दौरान एक बैंक खाते पर साइबर शिकायत दर्ज मिली। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, फतेहगढ़ से खाते का विवरण मंगाया गया। जांच में खाता गंगा दरवाजा निवासी शिवम कौशल के नाम होना पाया गया। पुलिस का कहना, संबंधित खाते में साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी धनराशि प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी से अर्जित रकम प्राप्त करने का पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: साइबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.