फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए शासन स्तर से जो कवायद की जा रही है उसमें जिम्मेदारों की भी लापरवाही सामने आ रही है।

लापरवाही की पहेली ग्राम पंचायत स्तर पर ओएसआर (ऑउन सोर्स रेवेन्यू) का जो पोर्टल विकसित किया गया है उसकी पड़ताल में हकीकत सामने आयी है। इसमें मोहम्मदाबाद और कायमगंज ब्लाक की ग्राम पंचायतों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। पंचायत सचिव से लेकर एडीओ पंचायत बेपरवाह बने र्है। यही वजह है कि दोनों ब्लाकों का स्कोर काफी फिसड्डी है।

राजस्व की स्थिति दोनों ब्लाकों में राजस्व न के बराबर अंकित किया गया है। ओएसआर की व्यवस्था शासन स्तर से की गयी है। इसमें ग्राम पंचायत स्तर से वह पैसा जो ग्राम पंचायतें शुल्क, किराया व अन्य सेवाओं के जरिए कमाती हैं उसे ओएसआर खा...