फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।घसिया चिलौली गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी राम किशोर की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उल्टियां होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।

परिवार की प्रतिक्रिया अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर घर लौट आए। प...