Farrukhabad Kannauj News: किसान दिवस में फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। अभी भी कुछ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं है। सभी किसानों से अपील है कि अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। इससे किसानों को अन्नदाता योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिलेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको ने कहा कि अच्छा उत्पादन लेने के लिए कीट-पतंगों से बचाव के साथ संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें। सब्जी वाली फसल में किचन गार्डन/छत वाटिका बनाकर शुद्ध सब्जी उगा सकते हैं। रसायनिक उर्वरकों के साथ गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट और मढ़ी हुई गोबर की खाद का प्रयोग करें। प्रगतिशील किसान शिव प्रताप सिंह ने बताया कि फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.