Farrukhabad Kannauj News: किसान की मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में शनिवार को किसान उदयवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही गई है। परिजनों के अनुसार 55 वर्षीय उदयवीर को करीब तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। शुक्रवार को उन्होंने गांव में ही एक डॉक्टर से इलाज कराया। आरोप है कि डॉक्टर ने शाम को उदयवीर को इंजेक्शन लगाने के साथ दवा दी। इसके बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना है कि हालत खराब होने पर उन्होंने डॉक्टर को कई बार फोन किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.