फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए 19 गांवों के किसानों की जमीन खरीदी जा रही है। सोमवार शाम कायमगंज एसडीएम अभिषेक वर्मा और तहसीलदार , क्षेत्र के असगरपुर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से जमीन से संबंधित जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्राम पंचायत असगरपुर के प्रधान अंशुल गंगवार के आवास पर करीब 100 किसानों के साथ बैठक हुई। इसमें कलुआपुर, असगरपुर सहित आसपास के गांवों के किसान शामिल हुए। किसानों ने अधिकारियों के सामने जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। किसानों का कहना था कि वर्तमान दर के मुकाबले उन्हें अधिक मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि जमीन जाने के बाद उनके सामने आर्थिक परेशानी न आए। करीब एक घंटे तक चली बैठक में किसानो...